General Motors ने इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने वालों की एक बड़ी परेशानी आखिरकार दूर कर दी है। अब GM की EV गाड़ियां इस्तेमाल करने वाले लोगों को चार्जिंग के लिए कई अलग-अलग मोबाइल ऐप्स रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने अमेरिका में Electrify America के 5,000 से ज्यादा DC फास्ट चार्जर्स को सीधे अपनी ऑफिशियल ऐप्स में जोड़ दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब Chevrolet, GMC और Cadillac की इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मालिक myChevrolet, myGMC या myCadillac ऐप से ही चार्जर ढूंढ सकते हैं, चार्जिंग शुरू कर सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।

GM का कहना है कि इस इंटीग्रेशन के बाद उसके EV ड्राइवरों को अमेरिका और कनाडा में कुल मिलाकर 2.5 लाख से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स का एक्सेस मिल रहा है। इसमें सिर्फ Electrify America ही नहीं, बल्कि Ionna और Tesla Superchargers जैसे बड़े नेटवर्क भी शामिल हैं। ऐप के जरिए यूज़र यह भी देख सकते हैं कि कौन-सा चार्जर खाली है, रूट प्लान कर सकते हैं और चार्जिंग सेशन को लाइव मॉनिटर कर सकते हैं। जो लोग बार-बार लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी काम की है।

आज के समय में EV यूज़र्स सबसे ज्यादा जिस बात से परेशान रहते हैं, वो है चार्जिंग ऐप्स की भरमार। GM का यह कदम भले छोटा लगे, लेकिन असल जिंदगी में यह काफी बड़ी राहत है। एक ऐप कम होना मतलब कम कन्फ्यूजन और कम रेंज एंग्जायटी। EV सेल्स के मामले में GM पहले ही अमेरिका में मजबूत पकड़ बना चुका है और अब चार्जिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाकर कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों के लिए और ज्यादा आसान बनाना उसकी प्राथमिकता है।